Press "Enter" to skip to content

सपना बढ़ाया का केबीसी में हुआ चयन ,मुम्बई में चल रही शूटिंग | Shivpuri News

जिले से पहली बार केबीसी में होगा प्रतिभागी

शिवपुरी। शहर में रहने वाली सपना बढ़ाया का कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में चयन हो गया है इसमें भाग लेने के लिए सपना अभी मुंबई में हैं। अगर सपना ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का सही जवाब दे दिया तो वह अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हॉट शीट पर बैठकर कौन बनेगा करोड़पति खेलेगीं यहां बता दें कि शिवपुरी जिले से पहली बार किसी का कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है सपना शहर में बढ़ाया परिवार से हैं। तथा श्री राम कॉलोनी में निवास करती हैं साथ ही कई समाज सेवा कर रही है। 1 मई से लेकर 15 मई के बीच केबीसी में होने वाली प्रतियोगिता के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर केबीसी के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है चयन होने के कुछ दिनों पूर्ब मुंबई की टीम सपना के घर उनके जीवन के खुशी यादगार पर सूट करने के लिए शिवपुरी आई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!