Press "Enter" to skip to content

सीधा सवाल : क्या भूमाफियाओं पर होगी कार्यवाही जिन्होंने पैसों के लिए काट दी कॉलोनियां | Shivpuri News

सुनील रजक शिवपुरी। शहर में अनगिनत कॉलोनिययां भूमाफियाओं द्वारा काटी गई हैं। लेकिन अभी हाल में ही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एमपी में भूमाफियाओं पर कार्यवाही के लिए प्रशासन शक्त हैं। वही प्रशासन शिवपुरी जिले में भूमाफियाओं को छोड़ बाकी सभी लोगों पर अपना डंडा चला रहा हैं। अभी हाल में ही प्रशासन ने नमो नगर में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरव सिंघल के निर्माणधीन बिल्डिंग को जेसीबी से ध्वस्त किया था लेकिन गौरव सिंघल ने प्रेस बार्ता में बताया कि उनसे पैसो की डिमांड की जा रही थी जिसके चलते उनके निर्माण बिल्डिंग पर प्रशासन न डंडा चलाया। ऐसे में फास्टसमाचार डॉट कॉम प्रदेश के मुखिया माननीय कमलनाथ को बताना चाहता हैं कि आपके आदेश की अभेलना शिवपुरी प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। भूमाफियाओं को छोड़ गरीब और असहाय लोगों पर अत्याचार किआ जा रहा हैं। जिले में एक से बढ़कर एक भूमाफिया हैं। लेकिन अभी तक किसी भी भूमाफिया पर कोई भी कार्यवाही नही हुई हैं। बड़ोदी स्थित लोगों के अतिक्रमण तोड़े गए चंद पलों में गरीब लोगों को उनके आशियाने से दूर कर दिया गया। जिस जंडेल सिंह ने पूरी कॉलोनी नोटरी करवाकर बेची थी उन लोगों को उनके घर से दूर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो बड़ोदी स्थित पूरी कॉलोनी ही अबैध हैं लेकिन सिर्फ 6 लोगों के घरों को क्यों निशाना बनाया गया क्या बाकी लोग अबैध की श्रेणी में नही आते या पटवारी साहब ने कोई बातचीत कर ली हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!