Press "Enter" to skip to content

सिवनी अस्पताल से चुराया नवजात, शिवपुरी में मिला | Shivpuri News


पुलिस ने दो महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची सहित पांच को किया गिरफ्तार 

शिवपुरी। 24 मई को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में जिला अस्पताल से सनसनीखेज ढंग से गायब हुए नवजात को पुलिस ने शिवपुरी से बरामद कर लिया है और शिवपुरी निवासी एक महिला और नाबालिग बच्ची सहित पुरूष को भी गिरफ्तार किया है वहीं बच्चा चोरी में सहयोग करने वाले सिवनी निवासी दो आरोपियों को भी पुलिस ने सिवनी से गिरफ्तार कर लिया है। 
सिवनी एसपी ललित शाक्यवार के अनुसार 22 मई को अस्पताल में एक प्रसूता महिला ने बच्चे को जन्म दिया था जिसे शिवपुरी निवासी दुर्गा नामक महिला ने सिवनी की रहने वाली सविता बाई रजक से सांठगांठ कर उसे अस्पताल से चुरा लिया था। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने बच्चा चोरी करने में सहयोग करने वाली आरोपी महिला सविता बाई रजक और उसके सहयोगी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि बच्चा शिवपुरी निवासी महिला दुर्गा ले गई है जो शिवपुरी में बंटी शर्मा नामक युवक के यहां रहती है। एसपी शाक्यवार का कहना है कि जब उन्हें बच्चा चोर के गैंग के सदस्य शिवपुरी में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने शिवपुरी एसपी राजेश हिंगणकर से संपर्क साधा और शिवपुरी पुलिस ने उनका सहयोग किया और उनके सहयोग के कारण वह  दोनों आरोपियों तक पहुंच गए। पुलिस ने दुर्गा और बंटी शर्मा सहित दुर्गा की बहन की नाबालिग पुत्री को भी गिरफ्तार कर लिया वहीं दुर्गा के कब्जे से नाबालिग बच्चा भी बरामद कर लिया और उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!