Press "Enter" to skip to content

पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान कर एसपी ने दी विदाई | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस विभाग से निरी. दिलीप पांडे, सूबेदार महेंद्र डोंगरा, मोहनलाल सक्सेना सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर एसपी राजेशसिंह चंदेल ने सम्मान कर विदाई दी। सभी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों ने नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया। तथा एसपी द्वारा उनको अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र, श्रीफल, अंग वस्त्र और एक-एक ट्राली बेग भेंट में दिए।
 इस अवसर पर एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी कीर्ति िसह नरवरिया, डीएसपी प्रियंका पांडे, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव एवं शहर के समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी कण्ट्रोल रूम उनि. बिजेन्द्र राजपूत एवं सूबेदार अरूण जादौन मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!