
शिवपुरी- समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा गत दिवस मिलन समारोह आयोजित कर क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन समारोह के अवसर पर लायन्स साउथ अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव जितेन्द्र राणा व कोषाध्यक्ष गिर्राज ओझा द्वारा संयुक्त रूप से एक-दूसरे को त्यौहार की बधाई शुभकामनाऐं दी और संस्था के विभिन्न कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी क्लब पदाधिकारियों ने सर्वानुमति से लायन्स क्लब साउथ वर्ष 2019-20 के लिए नवीन अध्यक्ष के रूप में एड.पारस जैन को चुना गया। अपने इस मनोनयन पर पारस जैन ने क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि वह शीघ्र ही संस्था के अन्य नव गठित पदाधिकारियों के साथ अपनी टीम तैयार कर समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगें इसके लिए संस्था के प्रत्येक पदाधिकारी का सहयोग उन्हें आवश्यक है जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की और नवीन कार्यकाल की नवीन टीम के साथ मिलकर समासेवा एवं पीडि़त मानवता के क्षेत्र में कार्य करने पर बल दिया और संपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन नवीन अध्यक्ष एड.पारस जैन को दिया। इस दौरान होली मिलन समारोह के अवसर पर लायन्स क्लब साउथ के पुरूष व महिलाओं ने पृथक-पृथक उल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया और अंत में सभी ने स्नेहभोज में भाग लिया।






Be First to Comment