Press "Enter" to skip to content

स्टार गोल्ड होटल में पार्किंग के नाम पर दिखावा, सड़क पर हो रही पार्किंग, प्रशासन मौन | Shivpuri News

सुनील रजक 7000757275 शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टार गोल्ड होटल से आ रही है। जहां प्रशासन को मुंह चिढ़ाता हुआ स्टार गोल्ड होटल नजर आ रहा है। हम आपको यहां बता दें कि स्टार गोल्ड होटल में पार्किंग के नाम पर दिखावा हो रहा है। हालांकि स्टार गोल्ड होटल शहर में ग्वालियर बायपास से गुना बाईपास के बीच में स्थित है। लेकिन यहां चौंकाने वाली बात यह है कि स्टार गोल्ड होटल की पार्किंग सड़क पर सजी रहती है स्टार होटल में किचन की जो गली है। वहां पार्किंग का बोर्ड सिर्फ दिखावे के लिए लगाया गया है और पार्किंग उसमें नहीं होती है सबसे बड़ा मामला यहां आता है कि पार्किंग की जगह में जनरेटर रखने का उपयोग होता है जो होटल को चमका देता है और पार्किंग बाईपास की सड़कों पर लगाई जाती है होटल प्रबंधन की लापरवाही है सड़कों पर पार्किंग रात में नज़र आती है लेकिन प्रबंधन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है सूत्रों की मानें तो इस मामले में होटल प्रबंधन से बात की गई तो सामने यह आया कि होटल प्रबंधन की जेब में प्रशासन है अब देखते हैं कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करता है कि नहीं अगर कार्रवाई नहीं होती है तो सच में प्रबंधन की जेब मे प्रशासन हैं इस मामले को आगे भी दिखाया जाएगा और लगातार जारी रहेगा 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!