Press "Enter" to skip to content

जिला एम्बुलेन्स अधिकारी दानेश शर्मा पर मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजने का आरोप वायरल | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से हैं जहाँ सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट वायरल हुआ हैं। जिसमें उल्लेख हैं कि हम सभी 108 एंबुलेंस चालक विगत 3 वर्षों से जेड एच एल कंपनी शिवपुरी जिले में कार्य कर रहे हैं। शिवपुरी जिले में कुल 16 एंबुलेंस वर्तमान में संचालित है कंपनी के जिला अधिकारी श्री दानेश शर्मा एंबुलेंस के जिला प्रभारी हैं जो कि हम लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। जब हम लोग हॉस्पिटल से रेफर मरीजों को ग्वालियर लेकर जाते हैं। तो हमारे अधिकारी हम लोगों को मरीज को सरकारी अस्पताल के बजाए प्राइवेट हॉस्पिटल जाने के लिए दवाब बनाते हैं ओर उसके बदले 50 % लेते हैं और हमारी एंबुलेंस से 2000 रुपये प्रत्येक महीने लेते हैं। ओर जो कर्मचारी ओस करने से मना करता हैं तो उसका जिले से बाहर ट्रांसफर कर देते है। ओर नोकरी से निकालने की धमकी भी देते हैं। ओर ट्रांसफर रुकवाने के बदले 20000 से 25000 रूपए मांगते हैं। अभी तक 8 से 10 कर्मचारियों का ट्रांसफर भी कर चुके हैं। नोकरी न चले जाने के डर से कोई भी कर्मचारी किसी बरिष्ट अधिकारी को शिकायत नही करता हैं। प्रेस नोट के साथ साथ कुछ व्हाट्सअप चैट फ़ोटो एवं ऑडियो रेकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गईं हैं। अब देखना हैं कि इन सब पर क्या कार्यवाही होती हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!