
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में वार्ड 39 के ठकुरपुरा आदि क्षेत्रों में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सघन जनसंपर्क किया। सिंधिया समर्थकों ने मतदाताओं से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार और महाराज को जिताने का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क में मुख्य रूप से रामकिशन सोलंकी सांसद प्रतिनिधि, अमित शिवहरे, मनीष सोलंकी, आकाश शर्मा, पुनीत शर्मा, अंकुश शिवहरे, सिद्धार्थ चौहान, मनोज शिवहरे, नरेश रावत, योगेंद्र सिंह राठौर, अमन सक्सेना, यश कुमार, भगवती जाटव, अमृतलाल चौधरी, वीरेंद्र नागर, अंकित सोलंकी, सुनील पंडित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसम्पर्क प्रतिदिन पूरे लोकसभा क्षेत्र के शहर व गांवों में अलग-अलग टीमों द्वारा सांसद सिंधिया के विशेष सिपाहियों के नेतृत्व में सुबह, दोपहर व शाम को किया जा रहा है।






Be First to Comment