
शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल ने शिवपुरी जिले में अभी तक लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित निर्वाचन कार्य संपादित कराए जाने हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त प्रत्येक नोडल अधिकारी द्वारा अभी तक किए गए कार्य की अदतन प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया। श्री मण्डल ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कर मतदान शांति एवं निर्भिक रूप से संपादित कराने में अपना योगदान दें। उन्होंने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण प्रभारी को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान मतदानकर्मियों को निर्देश दें कि वे मतदान के दौरान किसी भी उम्मीदवार एवं राजनैतिक दल या अन्य किसी व्यक्ति से किसी भी प्रकार भोजन आदि सामग्री ग्रहण न करें।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले में अभी तक लोकसभा निर्वाचन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 02 से 05 मई तक प्रदाय किया जाएगा। माईक्रो ऑब्जर्वर का रेण्डमाइजेशन भी आज किया जा रहा है। सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने मतदान कर्मियों के मानदेय व्यवस्था स्वीप गतिविधियां मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण आदर्श आचरण संहिता का पालन, जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति द्वारा समाचार चैनलों एवं समाचार पत्रों, सोशल मीडिया पर पेडन्यूज पर निगरानी, विज्ञापन का प्रमाणीकरण, शिकायत निवारण केन्द्र, मतदान सामग्री का वितरण एवं प्राप्ति ईव्हीएम स्टांग रूम एवं मतगणना स्थल की बैरिकेटिंग, परिवहन रूट चार्ट व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के मूलभूत सुविधाएं आदि के संबंध में जानकारी ली।






Be First to Comment