Press "Enter" to skip to content

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने रात्रि के समय शहर में आ रही बस पर की चालानी कार्रवाई | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में बस स्टैंड होने के बाद भी जगह-जगह कई स्थानों पर दबंगई बस वालों ने बस स्टैंड बना रखे हैं। जिसके चलते रात्रि में उन बसों को निकाला जाता है नो एंट्री में बसों की निकासी से राहगीरों को परेशानी होती है। एवं बस स्टैंड होने के बाद भी अलग अलग स्पॉट से बसों को शहर से निकाला जाता है। एवं शहर में एंट्री की जाती है। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बस वालों को हिदायत दी थी कि वह अपनी बसों को शहर में ना लाएं इसके बाद भी बस शहर के अंदर आ रहीं हैं। जिन पर चालानी कार्रवाई की गई है रात्रि 11:00 बजे दो बसों पर एक एक हज़ार की चलानी कार्रवाई की गई।

शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा बस वालों को पहले अल्टीमेटम दिया जा चुका है। शहर में एक ही बस स्टैंड रहेगा अलग-अलग जगह से बसों को ना भरें एवं यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बस वालों को अल्टीमेटम दिया था। और अनाउंसमेंट भी किया था। लेकिन फिर भी जगह-जगह बस वालों ने बस स्टैंड बना रखे हैं। जिसकी सूचना रात्रि 11:00 बजे रणवीर सिंह यादव को लगी। खेड़ापति मंदिर के पास से बसों को भरा जा रहा है। प्रभारी रणवीर सिंह यादव तत्काल मौके पर पहुंचे एवं दो बसों का होना पाया गया और उन दोनों बसों पर चलानी कार्यवाही की गई

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!