Press "Enter" to skip to content

कोलारस लूटकांड का खुलासा : बुलेट की किस्त जमा करने दिया था लूट की वारदात को अंजाम / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस द्वारा कोलारस कस्बे की सनसनीखेज 18 लाख की लूट का किया खुलासा किया है।यहां बता दें कि 24 नवंबर को कोलारस में दोपहर के समय एक दाल मील संचालक के भतीजे के साथ कुछ बदमाशाें ने आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कुछ ही समय में लूट के आरोपितों को गिरफ्तार कर नकदी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने अपने शोक व बुलेट की किस्त जमा करने इस वारदात को अंजाम दिया।

बता दे कि वारदात के बाद एसपी राजेशसिंह चंदेल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका-मुआयना के बाद अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा व एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी इंदार उनि. गब्बरसिंह, थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय, थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. के.एन. शर्मा को क्रमशः सी.सी.टी.व्ही फुटेज, बदमाशों की जानकारी एवं आसपास के जिलों से बुलेट मो.सा. संबंधी जानकारी एकत्रित कर आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। घटनास्थल के साक्षियों से पूछताछ में आरोपियों में विशेष समुदाय का व्यक्ति शामिल होने की आशंका होने से उस समुदाय के बीच में अपराधियों के हुलिया एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल के संबंध में पतारसी हेतु थाना प्रभारी देहात निरी. सुनील खैमरिया एवं थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर को लगाया गया था। साथ ही सायवर सहायता एवं आरोपियों की पतारसी हेतु सायवर व ए.डी टीम को भी लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त अपराध में आरोपियों की सूचना/गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

घटना को गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अविनाश शर्मा द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर फरियादी से चर्चा कर कोलारस में बैंक व घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों की शीघ्र पतारसी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही ईनाम वृद्धि हेतु भी निर्देशित किया गया।

थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी द्वारा सी.सी.टी.व्ही फुटेज के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, एकत्रित जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, थाना बैराड में पदस्थ उनि. अरविन्द चैहान एवं थाना प्रभारी कोलारस संजय मिश्रा को घटना के आरोपियों के संबंध में तीन संदिग्धों की जानकारी प्राप्त हुई संदिग्धांे की पतारसी पर घर से गायब होना पाया गया, मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना के तीन संदिग्धों का भेड़ फार्म के पास होने एवं शहर से भागने की तैयारी करने की सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, उनसे पूछताछ पर उन्होंने अपराध करना स्वीकार किया एवं चैथे आरोपी के संबंध में भी जानकारी दी है, जो फरार है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई राशि में से 11 लाख 26 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल जप्त की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के सतत् मार्गदर्शन व एस.डी.ओ.पी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, एस.डी.ओ.पी शिवपुरी श्री सुधीर सिंह कुशवाह के नेतृत्व में घटना का खुलासा शीघ्र संभव हो सका है।

आरोपियों की सुरागरसी में टी.आई देहात थाना निरी. सुनील खैमरिया, टी.आई कोलारस निरी. संजय मिश्रा, थाना प्रभारी सुरवाया उनि. दीप्ती तोमर, उनि. अरविंद चैहान की विशेष भूमिका रही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कोलारस के उनि. पूरन शर्मा, सउनि. अरुण वर्मा, प्रआर रामकुमार सिंह तोमर, संतोष सिंह भदौरिया, नबलसिंह, आरक्षक गुरमीत, गजेन्द्र परिहार, प्रभजोत, नरेश दुबे, ध्रुव दुबे, पुष्पेन्द्र रावत, देशराज राठौर, बलवीर, जितेन्द्र रायपुरिया, दीनू रघुवंशी, धर्मवीर, सायवर सेल एवं ए.डी टीम से उनि. मनीष जादौन, उनि. बृजमोहन रावत, सउनि. वासुदेव रावत, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर देवेन्द्र सिंह, उस्मान खांन, आरक्षक चंद्रभान, विकास चैहान, जलज रावत, आलोक शर्मा, देवेन्द्र सेन, अनूप, की विशेष भूमिका रही । पुलिस महा निरीक्षक ग्वालियर जोन द्वारा पुलिस टीम को 30 हजार रुपये के नगद ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!