Press "Enter" to skip to content

रेड लाइट के नियम जनता को समझाते यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव एवं उनके साथ एनसीसी के स्टूडेंट | Shivpuri News

शिवपुरी। भारत मे केंद्र सरकार द्वारा जब से मोटर व्हीकल एक्ट 2019 लागू हुआ है। तब से लोगों के दिल में डर बना हुआ है। कि अब क्या होगा फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में संशोधन पर विचार कर रही है। इसी बीच आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा एनसीसी के बच्चों के साथ रेड लाइट सिग्नल गुरुद्वारा पर रेड लाइट सिग्नल का पालन करने की समझाइश दी गई। एवं उनको इसका उल्लंघन करने पर जो नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हैं। उसके तहत जुर्माने का भी बताया गया तो कई लोगों के द्वारा कहा गया कि हम अब यातायात के नियमों का पालन जरूर करेंगे।क्योंकि हम इतना जुर्माना नहीं भर सकते। आज यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी के बच्चों के साथ जो समझाइश दी गई उसका उद्देश्य यह था कि मध्यप्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने से पहले आम जनता को इसके बारे में पता चले ताकि उनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाए और अगर किया जाए तो उनके जेब खर्च पर इसका क्या असर पड़ेगा

रणवीर सिंह यादव ने बताया कि जब तक मध्य प्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं होता तब तक यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा जिससे आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंच सके एवं जनता जागरूक हो। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!