Press "Enter" to skip to content

जेसीआई शिवपुरी किरण कर रही सेनिटाईजर का वितरण | Shivpuri News

शिवपुरी। लगातार एक हफ्ते तक चलने वाला सेनिटाईजर वितरण अभियान आज भी जारी रहा। जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था अध्यक्ष यशवंत गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा अभियान के चौथे दिन में राजेश्वरी रोड और पोहरी बस स्टैंड जाकर वहां के फलों के एक-एक ठेले वालों को अलग-अलग जाकर सैनिटाइजर का वितरण किया गया साथ ही जो मटकी वाले थे उनको भी सैनिटाइजर दिए गए।
सभी जेसीआई किरण के सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स के द्वारा प्रतिदिन 100 सैनिटाइजर का वितरण किया गया जा रहा है। इसके साथ ही वहां की जनता को यह समझाया गया कि हमें कोरोना से किस तरीके से लड़ना है और अपने आप को सुरक्षित रखना है। इस सेवा कार्य में जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था के डायरेक्टर तरूण गर्ग, अशोक कसेरा, सदस्यों में रोहित अग्रवाल व रविन्द्र नामदेव शामिल रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!