
कांग्रेस झूठ की और भाजपा विकास की राजनीति करती है: के पी यादव
शिवपुरी। लोकसभा चुनाव एक आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं अपितु राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र से लेकर आमसभाओं तक भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। वहीं कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे अन्य विपक्षी दल अपने परिवार की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहें है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने कोलारस व शिवपुरी विधानसभा की संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कोलारस एवं शिवपुरी की विधानसभा संचालन समिति की बैठक आहूत की गयी।
प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 सालों में गरीबी के जाल में फंसाए रखा। नरेन्द्र मोदी की 5 साल की सरकार ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो गरीबी समाप्त की जा सकती है। नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे देष में एकरूपता में विकास किया है। कांग्रेस झूठ की और भाजपा विकास की राजनीति करती है। आने वाले समय में भारत मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक उभरेगा और विश्व पटल पर सशक्त बनेगा। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, जब भी हम सत्ता में आए तो पूरा समय जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है और करेंगे। राजू बाथम ने विधानसभा के संचालन के लिए सभी कार्यक्रमों के प्रभारी बी नियुक्त किये व सभी से आग्रह किया कि अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाये।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




