Press "Enter" to skip to content

प्रतिभाओं के कौशल से होता है समाज और देश का विकास : सांसद डॉ.के.पी.यादव | Shivpuri News


अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का प्रतिभा सम्मान  

शिवपुरी। किसी भी समाज और देश का चहुंमुखी विकास समाज की प्रतिभाओं के कौशल से ही संभव होता है। ग्वाल महासभा ने आज समाज के बच्चे आगे बढ़े और अपने परिवार का नाम रोशन करे, इसे लेकर इनका सम्मान करना इन्हें प्रोत्साहित करना है, इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा और दशा प्रदान करने का कार्य करते है, ग्वाल महासभा के यदि किसी भी बच्चे को पढ़ाई में कोई समस्या आए तो वह मुझसे किसी भी वक्त मिल सकता है मैं पूरी सहायता करूंगा। यह सहयोग का आश्वासन और प्ररेक उद्बोधन दिए गुना-शिवपुरी संसदीय  क्षेत्र के सांसद डॉ.के.पी.यादव ने जो स्थानीय मानस भवन गुना में आयेाजित अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिसिंह यादव, श्यामलाल चौधरी इंदौर वाले, ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र ग्वाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष ग्वाल, राष्ट्रीय सचिव धनीराम ग्वाल एवं भाजायुमों अशोकनगर जिलाध्यक्ष रविन्द्र लोधी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम अतिथिद्वयों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात ग्वाल महासभा के प्रदेश महामंत्री व पार्षद गणेश ग्वाल, अभा ग्वाल महासभा गुना जिलाध्यक्ष महेश ग्वाल, जिला संयोजक घनश्याम स्वामी, चतुर्भुज ग्वाल, रामसेवक मोरिया ग्वाल, मुंगावली मंडलाध्यक्ष नरेन्द्र ग्वाल, प्रेम नारायण ग्वाल प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिराम भगत, नीतेश ग्वाल, संजय ग्वाल आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चतुर्भुज ग्वाल ने किया। इस आयोजन में ग्वाल समाज की मेधावी प्रतिभाओं एवं कक्षा 8, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 105 बच्चों को ट्रॉफी, मैडल व नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किया गया। विशेष अतिथि विधायक गोपीलाल जाटव ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का हौसला बढ़ाते हैं। कभी भी कोई विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर आया तो मैं उसकी पूरी तरह सहायता करूंगा। इस अवसर पर ग्वाल समाज के सदस्य महिला-पुरूष एवं विद्यार्थियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यहां महिला पदाधिकारियों में ग्वाल महासभा की महिला अध्यक्ष श्रीमती फूलवती ग्वाल, श्रीमती भगवती पाल जिला संयोजक, श्रीमती शोभा कोकन्दे, जिला सह संयोजक श्रीमती सरिता गणेश ग्वाल पार्षद, शिवपुरी से महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि ग्वाल, श्रीमती जूली ग्वाल, श्रीमती बसंती दीदी सहित अन्य महिलाएं व आरोन से श्रीमती रेखा ग्वाल, श्रीमती बदामी ग्वाल, श्रीमती गुड्डी ग्वाल, श्रीमती शाशि ग्वाल अखिल भारतीय संभाग अध्यक्ष उपस्थित रही। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!