Press "Enter" to skip to content

अस्पताल मामला अपडेट : डॉ पीके खरे ,डॉ दिनेश राजपूत ,तीन ड्यूटी नर्स सहित वार्ड बॉय एवं गार्ड निलंबित | Shivpuri News

प्रभारी मंत्री ने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के दिए थे निर्देश

शिवपुरी। जिला अस्पताल में हुई घटना के बारे में खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले के विषय में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालौदिया की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की। जिसमें डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश सिंह भी थे। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में अपनी रिपोर्ट दी है। जिसके आधार पर दोषियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की गई है। 

संभागायुक्त श्री एम.बी.ओझा के अनुमोदन पर पूरे मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिविल सर्जन डाॅ.पी.के.खरे को निलंबित किया गया है। साथ ही ड्यूटी डाॅक्टर दिनेश राजपूत के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा गया है। नर्सों की लापरवाही को देखते हुए तीन नर्सों को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा वार्डवाॅय संजय शर्मा एवं सुरक्षा गार्ड केशव रावत के विरूद्ध भी निलंबन की कार्यवाही की गई है।

मृतक के परिजनों को भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल योजना के तहत 6 हजार रूपए अंत्येष्टि एवं 2 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता दी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!