
शिवपुरी। शहर के बाजार रविवार को भी खुले रहते हैं, जबकि सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रहना चाहिए इसे लेकर रविवार को लेवर इंस्पेक्टर शहर के बाजारों को चेक करने पहुंचे तो यहां रविवार के दिन उन्हें दुकानें खुली मिली और व्यापारी कारोबार करते पाए गए। उन्होंने उनके चालान किए हैं। सोमवार को न्यायालय में यह चालान भरवाए जाएंगे।
अनिल कुमार बंसल लेवर इंस्पेक्टर रविवार को शहर की दुकानों को देखने निकले तो वह जैसे ही बाजर पहुंचे तो कुछ दुकानें खुलीं थीं। उन्होंने सबसे पहले कार्रवाई माधव चौक से शुरू की और वह सीधे मार्डन शू सेंटर पर पहुंचे और यहां दुकान खुली थी। व्यापारी यहां अपना कारोबार कर रहे थे। उन्होंने यहां चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया। वे रावत इलेक्ट्रीकल्स पर पहुंचे तो यहां भी कारोबार संचालित था इसे लेकर चालान काटा गया। इसके बाद वे टेकरी पर बुलबुल रेडीमेड और रानी रेडीमेड पर पहुंचे और यहां भी चालान काटे। दुकानदारों के चालान कटने के बाद कुछ दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं।
सहालग के चलते लोग हुए परेशान
शहर में बाजार बंद होने के चलते लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। सहालग के चलते लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकले थे, लेकिन अचानक हुई कार्रवाई और उसके चलते दुकानें बंद हो जाने से लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना था कि सहालग के चलते बाजार के लिए छूट देनी चाहिए।






Be First to Comment