शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल ने गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के पिछोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक श्री मण्डल ने इस दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 151 माध्यमिक शाला बरनेवल होने से केन्द्र के तहत आने वाले मतदाताओं को निर्भिक एवं स्वतंत्र होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
श्री मण्डल ने इस दौरान मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 26 पिछोर के मतदान केन्द्र मा.शा.भवन प.भाग भौंती, अति.कक्ष मा.शाला भवन भौती, प्रा.शा.भवन भौंती, प्रा.शा.भवन पू.भाग भौंती, मा.शा.भवन ढला, प्रा.शा.भवन ढला, प्रा.शा.भवन अति.कक्ष ढला, प्रा.शा.भवन पगारा, मा.शा.भवन जराय, मा.शा.भवन अति.कक्ष जराय, प्रा.वि.कंचनपुरा, मा.शाला भरसूला, प्रा.शाला भवन भरसूला शामिल है। इस दौरान उन्होंने थाना बामौरकला के एसएसटी नाका मसीदधाट का अवलोकन किया एवं उपस्थित निगरानी दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एआरओ श्री उदय सिंह सिकरवार, तहसीलदार श्री दीपक शुक्ला, लाईजिंग अधिकारी श्री रविन्द्र झारिया एवं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों से संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।





Be First to Comment