शिवपुरी- शहर के ठेकेदार कारोबारी के पुत्र की गाड़ी कोि पहले आरोपी ने अपनी बाईक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया जब फरियादी ठेकेदार पुत्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर ठेकेदार पुत्र के साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार पुत्र की शिकायत पर आरोपी व उसके साथियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के ठेकेदार हरज्ञान प्रजापति का छोटा पुत्र घनश्याम उम्र 30 वर्ष निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी बीते रोज स्टार गोल्ड मैरिज हाउस में आयोजित विवाह समारोह में सपिरवार शामिल होने के लिए गया हुआ था जब वह रात्रि करीब 11:59 बजे अपने घर विजयपुरम कॉलोनी अपनी वैगन कार से जा रहा था कि तभी घर से पहले ही विजयपुरम कॉलोनी में श्रीराम टॉकित के मोड़ पर घनश्याम की कार को बाईक कं्र.एमपी 33 एमए 6889 के वाहन एवं रवि शर्मा नाम के युवक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए घनश्याम की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और जब घनश्याम कार से उतरकर आरोपियों से कुछ कहने को हुआ तो उन्होंने मिलकर फरियादी घनश्याम के साथ ही मारपीट कर दी और वहां से भाग खड़े हुए। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर फरियादी घनश्याम ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी रवि शर्मा व उसके साथी एवं बाईक चालक के विरूद्ध धारा 294,323,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।





Be First to Comment