Press "Enter" to skip to content

श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मुसीबत में उनका सहयोग करना हमारा कर्तव्य है : राजू बाथम | Shivpuri News

श्रमिको के लिए भाजपा ने औषधि का किया वितरण 
शिवपुरी। देश का आर्थिक पहिया जिनके श्रम से चलता है ऐसे श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मुसीबत में उनका सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। उनको कोरोना महामारी से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा, मास्क, जीवन रक्षक घोल ओआरएस, बिस्किट के पैकेट पानी एवं भोजन की जो व्यवस्था हमने की है, वह संकट में छोटा सा सेवा कार्य है। श्रमिकों के समर्पण के हम सभी ऋणी हैं। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने प्रावासी श्रमिकों के औषधि व अन्य सामग्री वितरण के दौरान कही।
बाथम ने कहा कि मजदूरों को उन्हें ऐसे संकट की और धकेला है जिसकी कल्पना नहीं की गई थी। संतोष की बात है कि लोग उनकी मदद के लिए तैयार हैं। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की सेवा और सुविधा के लिए अपने समस्त संसाधन और शक्ति झोंक दी है। इस संघर्ष काल में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी अपनी क्षमता के साथ सहयोग कर रहा है ।  
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मार्गदर्शन में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी द्वारा शुक्रवार को झांसी रोड बलारी माता मंदिर के द्वार पर महाराष्ट्र गुजरात एवं राजस्थान से बसों एवं अन्य वाहनों से निकलने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। जिसमे कोरोना महामारी से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा, इस गर्मी के मौसम में जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) पेरासिटामोल की टेबलेट, कोरोना से बचाव के लिए मास्क, बिस्किट, पीने के पानी आदि जरूरी एवं अत्यंत आवश्यक वस्तुओं का वितरण हजारों प्रवासी श्रमिकों व जरूरतमंद को किया गया।
इस सेवा कार्य में भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजेंद्र गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, भगवत बंसल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. राकेश कुमार राठौर, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. आकाश कटारिया, अमित भार्गव, राजेंद्र शिवहरे, महेंद्र बाथम, कप्तान सिंह यादव, राजेंद्र पिपलौदा आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!