डीम्ड कर निर्धारण हेतु शिविर दो जुलाई से | Shivpuri News

शिवपुरी। डीम्ड कर निर्धारण योजनांतर्गत आवेदन प्राप्त करने हेतु वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा व्यवसाईयों के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर 02 जुलाई 2019 से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत शिवपुरी ने बताया कि वर्ष 2017-18 हेतु लागू की गई डीम्ड कर निर्धारण योजनांतर्गत निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ कर जमा करने संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करने पर कर निर्धारिण सम्पन्न होगा। इस योजना का व्यवसायी अधिक से अधिक लाभ उठाए। जिले में कैम्प का आयोजन 02 जुलाई 2019 को अग्रवाल धर्मशाला शिवपुरी में, 03 जुलाई को मण्डी प्रांगण पिछोर, 05 जुलाई 2019 को जनपद भवन करैरा, 08 जुलाई को मण्डी प्रांगण बैराड़, 10 जुलाई 2019 को रेस्ट हाउस बदरवास एवं 11 जुलाई 2019 को लोडीमाता मंदिर नरवर में किया जाएगा।