Press "Enter" to skip to content

होटल व शादी समारोहों में हो रहा घरेलू सिलेंडरों का उपयोग, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान / Shivpuri News

 

file photo


गैस एजेंसी के हॉकर 800 से 850 रुपये का बेच रहे है सिलेंडर

शिवपुरी। इन दिनों शादी समारोह का सीजन होने से सिलेंडरों की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। शादी समारोह और होटल संचालक व्यवसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। होटल और वैवाहिक समारोहों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किए जाने से इन दिनो क्षेत्र में घरेलू सिलेंडरों की कमी बनी हुई है। गैस एजेंसी के हॉकर अपने फायदे के लिए 675 रुपये के घरेलू सिलेंडर को होटलों तथा शादी समारोह वाले घरों में 800 से 850 रुपये में बेच रहे हैं। घरेलू सिलेंडरों की इस कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शादी समारोह और होटलों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किए जाने से अन्य गैस उपभोक्तओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हॉकरों द्वारा गैस सिलेंडर ब्लैक मे बेचे जाने के कारण उपभोक्तओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रही है। नगर में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग खुले आम किया जा रहा है लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी आंखें बंद करके बैठे हुए है। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण नगर में दर्जनों दुकानदार और होटल संचालक नियमों को ताक पर रखकर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं।

ोटलों की नहीं होती जांच

बताया जाता है घरेलू गैस सिलेंडर का सबसे ज्यादा उपयोग होटलों में होता है। होटलों में सफाई की बात हो या फिर खाद्य सामग्री की जांच की बात हो। खाद्य विभाग द्वारा सख्ती नहीं बरतने पर होटल संचालकों की मनमानी चल रही है। होटल संचालकों को न तो नियमों की परवाह है और न ही प्रशासन का खौफ है। खाद्य विभाग की उदासीनता के कारण होटल व रेस्टोरेंट संचालक व्यवसायिक सिलेंडरों का उपयोग करना भूल गए हैं।

उपभोक्ता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

खाद्य विभाग की अनदेखी से होटलों में उपयोग किए जा रहे घरेलू सिलेंडरों कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। होटलों में घरेलू गैस का उपयोग होने के कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और गैस सिलेंडर के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है। मुनाफे के चक्कर में हॉकर होटल संचालकों को आसानी से गैस सिलेंडर भिजवा रहे हैं। घरेलू गैस का उपयोग होटलों में होने के कारण गैस सिलेडर की मांग बढ़ रही है।

दिखावे के लिए होती है कार्रवाई

लंबे समय से नगर के होटल व रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेडर का उपयोग हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा नहीं की विभाग के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।जानकारी होने के बाद विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी दिखावे के लिए साल में एक-दो बार कार्रवाई करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर खानापूर्ति कर लेते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!