Press "Enter" to skip to content

खंभे में आया करंट, युवक गंभीर, आईसीयू में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के माधव चौक पर थीम रोड का निर्माण चल रहा है। यहां लगाए गए नये खंभों में करंट दौड़ रहा है। इस खंभे की चपेट में आने से शुक्रवार की दोपहर एक युवक गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पर्व अग्रवाल (22) पुत्र सुनील अग्रवाल शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे घर से टिफिन लेकर पान की दुकान पर पिता को देने पहुंचा। घर लौटते समय खंभे के नजदीक से गुजरा और अचानक करंट फैलने की वजह से खंभे की तरफ खिंचा चला गया। करंट लगने से गंभीर रूप से घायल पर्व अग्रवाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात देखते हुए युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!