Press "Enter" to skip to content

जेसीआई सुवर्णा संस्था द्वारा लैंगिक समानता को लेकर कार्यक्रम आयोजित |SHIVPURI NEWS

शिवपुरी- शहर के मध्य राजेश्वरी रोड़ स्थित द इन्सपायर एकेडमी महावीर जड़ी बूटी परिसर में गत दिवस समाजसेवी जेसीआई सुवर्णा संस्था के द्वारा अपने मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत तृतीय सप्ताह में कोचिंग आने वाले छात्र-छात्राओं को लैंगिक समानता के बारे में बताया गया। इस दौरान कोचिंग संस्थान द इनस्पायर अकेडमी महावीर जड़ी बूटी भवन राजेश्वरी रोड़ शिवपुरी के राजीव यादव द्वारा वहां के बच्चों को लैंगिक समानता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की जनसंख्या भारत की अपेक्षा पाकिस्तान की तुलना में कम है। लैंगिक समानता का तात्पर्य लैंगिक आधार पर महिलाओं के भदेभाव से है। परम्परागत रूप से समाज में महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेदभाव से पीडि़त होती है। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया में हर जगह प्रचलित है। इस कार्यक्रम के दौरान राजीव यादव को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की संस्थापक फाउण्डर स्व.श्रीमती किरण गुप्ता की पुत्री कुं.सौम्या गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जेसीआई की अध्यक्ष श्रीमती आशु अग्रवाल, सचिवश्रीमती सुषमा पाण्डे, सह सचिव श्रीमती शशि शर्मा और सभी जेसीआई सदस्याऐं उपस्थित रहीं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!