Press "Enter" to skip to content

अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोेप / Shivpuri News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले न्यू तहसील के पास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर मिस्त्री का काम करने वाले अधेड़ व्यक्ति की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति के शव को सुपुर्दगी में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। 52 वर्षीय विष्णु पुत्र टिल्लूराम बाथम निवासी ढिमरयाना मोहल्ला करैरा न्यू तहसील के पास स्थित ट्रैक्टर एजेंसी पर मिस्त्री का काम करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार को सुबह निर्धारित समय पर काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में एजेंसी पर काम करने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। तबियत खराब होने पर एजेंसी के कर्मचारी इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने अधेड़ युवक की नब्ज टटोलकर मृत घोषित कर दिया। 
मृतक के बेटे महेन्द्र बाथम ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे फोन आया था कि पिताजी की तबियत खराब हो गई है और उनका अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां एजेंसी का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। सभी लोग मेरे पिता के शव को अस्पताल में छोड़कर चले गए। महेन्द्र ने बताया कि उनके पिता के सिर में चोट लगी थी उनकी शर्ट खून से बिगड़ी थी। बेटे ने पिता की हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। फरियादी बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!