Press "Enter" to skip to content

विवेचना के बिना सब रजिस्ट्रार को गिरफ्तार करने का विरोध करेगा मध्य प्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ / Shivpuri News

शिवपुरी। एक प्लॉट को दो बार बेचने व दोनों बार रजिस्ट्री होने के मामले में भानपुरा पुलिस ने सब रजिस्ट्रार व कॉलोनाइजर को आरोपित बनाया। प्रकरण दर्ज करने के बाद बिना विवेचना के लिए सब रजिस्ट्रार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला नियम विरूद्ध पाए जाने पर एसपी ने टीआई महेश दुबे को लाइन अटैच कर दिया। इधर मध्यप्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ ने घटना का विरोध किया है और 28 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहने की घोषणा की है। 
मप्र पंजीयन विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रकुमार शुक्ला (इंदु) ने बताया कि भवानीमंडी निवासी कॉलोनाइजर राहुल जैन ने सन्मति नगर िस्थत 828 पैकी. भूमि 0.099 को 829 में बदलवाकर तथा प्लॉटों की चर्तुसीमा में बदलकर बदले गए क्षेत्रफल को 19 अगस्त 2013 को पहली बार भैंसोदा निवासी बालचंद पिता भंवरलाल मेहर को बेच दी। दोबारा इसी 1 हजार स्क्वायर फीट के प्लॉट को भानपुरा निवासी आनंद जैन को 1 सितंबर 2020 को 3 लाख 72 हजार रुपए में बेच दिया। भानपुरा पुलिस ने फरियादी आनंद जैन की शिकायत पर कॉलोनाइजर राहुल जैन, सर्विस प्रोवाइडर राजेंद्र व पंजीयक कार्यालय के सब रजिस्ट्रार जगदीश डगले के विरूद्ध धारा 420 में प्रकरण दर्ज किया। सब रजिस्ट्रार डगले की गिरफ्तारी के मामले में टीआई महेश दुबे ने जिला पंजीयक कार्यालय को अवगत नहीं कराया। विरोध करने पर एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!