शिवपुरी। ई-ऑफिस कार्यप्रणाली लागू किए जाने हेतु जिला शिवपुरी में समिति गठित की गई हैं। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने गठित समिति के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए है कि अतिशीघ्र मास्टर ट्रेनरों को नामजद कर उनकी उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करें, जिससे शासन द्वारा नियत रोस्टर अनुसार ट्रेनिंग दी जा सके।
गठित समिति में अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर शिवपुरी, सचिव के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सदस्य के रूप में अपर कलेक्टर (राजस्व), प्रभारी अधिकारी स्थापना/नजारत शाखा, जिला प्रबंधक, ई-गवर्नेंस शिवपुरी, जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन शिवपुरी एवं नोडल अधिकारी के रूप में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी शिवपुरी को नियुक्त किया गया है।





Be First to Comment