Press "Enter" to skip to content

न्यूनतम ब्याज दर पर आदिवासियों को ऋण | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। आदिवासियों को साहूकारी ऋण समस्या और अधिक ब्याज दरों से मुक्ति के लिए सरकार ने निर्णय लेते हुए सभी आदिवासी विकास खंडों में आदिवासियों के ऊपर ऐसे सभी साहूकारी ऋणों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। आदिवासियों को पैसे की अचानक आवश्यकता को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा बैंकों से 10 हजार तक की लिमिट स्वीकृत की जा रही है जो वे अपने डेबिट कार्ड से कभी भी एटीएम से निकाल सकेंगे।

आदिवासी विकासखंडों के ग्रामीण हाट बाजारों में बैंक एटीएम कार्य प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार आदिवासियों के जनधन खाते को क्रियाशील कर बैंक डेबिट कार्ड उपलब्ध करवा रही है जिसमें 10 हजार तक की लिमिट में खाता धारी आदिवासियों को एटीएम के माध्यम से ऋण उपलब्ध होगा। लिमिट के अंदर जरूरतमंद आदिवासी खाताधारक न्यूनतम ब्याज दर पर यह राशि एटीएम से प्राप्त कर सकेंगे व उसी खाते में जमा कर बैंक में अपनी साख स्थापित कर सकेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!