Press "Enter" to skip to content

बंधन बैंक के कर्मचारी के साथ लूट करने वालों को पुलिस ने दबोचा, दतिया के थे बदमाश / Shivpuri News

 ोन की रकम लेकर करैरा लौट रहा था बंधन बैंक का कर्मचारी, लूटी गई रकम में से सिर्फ 4500 रु. बरामद


 

शिवपुरी। बंधन बैंक शाखा करैरा के कर्मचारी से हुई लूट के मामले में बदमाश दतिया जिले के निकले हैं। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़कर घटना के चौथे दिन ही खुलासा कर दिया। हालांकि लूटी गई रकम में से बदमाशों से सिर्फ 4500 रु. ही बरामद हुए हैं।

करैरा टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि बंधन बैंक शाखा करैरा में काम करने वाले विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मार्च को चौका गांव से खड़पुरा आते वक्त पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रोक ली। कट्‌टा अढ़ाकर बैग छीन लिया जिसमें बैंक रजिस्टर, कागज व कलेक्शन के 27 हजार रुपए थे। पर्स भी लूट लिया जिसमें डेढ़ हजार व कागज रखे हुए थे। पुलिस ने एमपीडीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। करैरा पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की तो ऊदल यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि अपने साथ गजेंद्र यादव निवासी कलोथर थाना जिगना जिला दतिया और अंकेश यादव निवासी सिमरा भगौरा थाना चिरूला के साथ लूट की घटना की थी। बदमाशों द्वारा लूट में इस्तेमाल बाइक व 315 बोर का कट्टा सहित 4500 रु. कीमत का माल बरामद कर लिया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है, ताकि दूसरी घटनाओं का भी खुलासा हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!