Press "Enter" to skip to content

सामान्य वर्ग महिला बनेगी शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका परिषद के लिए इस बार अध्यक्ष का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा, इसका फैसला 9 दिसंबर को हो गया। भोपाल में आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए महापौर, अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्रवाई 9 दिसंबर को सुबह से रविन्द्र भवन भोपाल के सभागृह में हुई। आरक्षण की प्रक्रिया की तारीख का ऐलान हो जाने के बाद सबकी निगाहे इस ओर थी कि शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होता है। वैसे बीते 2015 में हुए चुनाव के दौरान शिवपुरी नगर पालिका का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट रहा था लेकिन इस बार अध्यक्ष की सीट सामान्य वर्ग महिला के खाते में गई।

सामान्य सीट होने के साथ ही नपा अध्यक्ष के लिए दावेदारों की संख्या काफी रहने वाली है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से सीधे तौर पर अध्यक्ष के लिए टिकट मांगने वालों की संख्या ज्यादा रहेगी। खासकर सत्ताधारी दल से जुड़े भाजपा में नपाध्यक्ष के लिए टिकट दावेदारों की संख्या ज्यादा है। अब आरक्षण की स्थिति क्लीयर होते ही दावेदार सीट के लिए जोर आइमाइश करने में जुट गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!