Press "Enter" to skip to content

शांति समिति बैठक: त्योहारों में रात के दस बजे के बाद डीजे न बजाएं | Shivpuri News

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा ली जा रही है शांति समिति की बैठक
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं बिना किसी बाधा के संपन्न कराये जाने एवं लाॅ एण्ड आर्डर बनाये रखने के लिए शिवपुरी जिले के प्रत्येक पुलिस अनुभाग के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियो द्वारा शांति समिति की बैठक ली जा रहीं हैं ताकि आमजन आगामी त्यौहारों को शांति पूर्वक मना सकें ।
थाना प्रभारी मायापुर निरी. प्रवीण त्रिपाठी, थाना प्रभारी गोपालपुर उनि. अनुपम मिश्रा, थाना प्रभारी तेन्दुआ उनि. अरविंद सिंह चैहान द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक ली जिसमें शांति समिति के सदस्यों को आगामी त्यैहारों गणेश उत्सव, मोहर्रम को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोंनों पक्षों की सहमति से रूट एवं विसर्जन स्थलों के निर्धारण के बारे में सहमति ली गई ताकि बाद में कोई टकराव की स्थिति पैदा न हो और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जा सकें। ज्यादा तेज अवाज में एवं रात्रि 10 बजे के बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीजे ना बजाने हेतु निर्देशित किया गया अगर किसी व्यक्ति द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!