Press "Enter" to skip to content

पुलिस द्वारा महिला एवं बाल संरक्षण व बैंकिंग फ्राड के सेमीनार का आयोजन हुआ | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस कम्युनिटी हॉल मे दिनांक 01.11.19 को महिला एवं बाल संरक्षण व बैंकिंग फ्राड पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया
शिवपुरी। दिनांक 01.11.19 को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन मे पुलिस कम्युनिटी हॉल मे महिला एवं बाल संरक्षण एवं बैंकिंग लेन देन, बैंकिंग संबंधी समस्याओं पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस वल ने बढचढ कर हिस्सा लिया व जानकारी हासिल की । महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल एवं सी डब्ल्यू सी के अध्यक्ष डॉ. अजय खेमरिया व्दारा पुलिस अधीकारी/कर्मचारियों को महिला बाल विकास पर जानकारी दी एवं महिला एवं बाल अपराधों पर नियंत्रण हेतु विभिन्न अधिनियमों के बारे मे जानकारी दी एवं वन स्टेप सेन्टर प्रोग्राम के संबंध मे भी जानकारी दी गई, इसी तारतम्य मे बैंक से आये अधिकारियों व्दारा पुलिस वल को बैंकिंग क्षैत्र मे हो रहे फ्राड के संबंध मे जानकारी दी कि किस तरह से लोगों के फोन पर जानकारी देने से पैसे निकाल लिये जाते है, एवं बताया कि अपने ओ टी पी पासवर्ड किसी से साझा न करें, एवं एस बी आई योनो एप्लीकेशन के उपयोग करने की सलाह दी एवं इसके फायदे बताये। बैंक अधिकारियों व्दारा बताया कि आप घर पर से ही बैंकिंग की समस्त सेवाओं का उपयोग कर सकते है एवं लोन लेने जैसी सुबिधाओं का भी लाभ ले सकते है साथ ही योनो एप के व्दारा एटीएम कार्ड का उपयोग किये बिना एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते है इससे एटीएम कार्ड क्लोनिंग जैसी घटनाओं से भी बचा जा सकता है एवं सुरक्षित बैंकिंग का उपयोग कर सकते है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!