
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दलों के गठन हेतु मतदानकर्मियों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन की कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी में आयोजित द्वितीय रेण्डमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल, ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उमेश प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद और जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment