Press "Enter" to skip to content

बर्थडे पार्टी में िकया हर्ष फायर, खुद को लग गई गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर / Shivpuri News

िशवपुरी। शादी समारोह में हथियार अब स्टेटस सिंबल बनते जा रहे हैं। लोग हथियारों से हवाई फायर या हर्श फायर करने में चूक नहीं रहे हैं जबकि कई बार यह जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसा ही मामला रविवार की देर रात पुरानी िशवपुरी में सामने आया जहां एक युवक ने बर्थडे पार्टी में अवैध हथियार से हर्श फायर किए लेकिन यह गोली हवा में चलने की वजाय उसे ही लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे िशवपुरी जिला अस्पताल और उसके बाद उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आदिल पुत्र मोहम्मद अनीश खान उम्र 25 साल निवासी नयापुरा गुना का शिवपुरी में अपनी ही किसी रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते वह शिवपुरी के तलैया मोहल्ले में 2 हजार रूपए में कमरा किराए से लेकर रहता था। और कोई काम धंधा नहीं करता था। 


बीते रोज वह अपने घर गुना गया हुआ था। वहा से लौटकर आया तो अपने साथ एक अवैध पिस्टल भी लेकर आया। जैसे ही उक्त युवक शिवपुरी आया वह अपने मित्रों के साथ शराब के नशे में धुत्त मोहल्ले में ही एक जन्मदिन में पहुंचा। जहां वह मित्रों के सामने ही अपनी पिस्टल को दिखा रहा था। 


इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई जो युवक के सिर में जाकर लगी। युवक मौके पर ही गिर गया। जिसे साथी अपने साथ उठाकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। 


हर्ष फायर से पहले भी हो चुके हैं हादसे
शादी समारोहों में हर्ष फायर से पहले भी हादसे हो चुके हैं जबकि प्रषासन ने हर्श फायर पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है बावजूद इसके शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में लोग हर्ष फायर करते देखे जा सकते हैं। यहां तक कि लोग बर्थडे पार्टी सहित सोषल साइट पर हथियारों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। जिससे साबित होता है कि हथियारों का षौक युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

पूर्व पार्षद का भतीजा ने भी किए थे बर्थडे में हवाई फायर
सावरकर पार्क में एक पूर्व पार्शद के भतीजे ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में पूर्व पार्शद के भतीजे के दोस्तों ने पिस्टल से हवाई फायर किए थे। जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था।

यह बोले थाना प्रभारी
इस मामले को लेकर देहात थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि मामले को जांच में ले लिया है और जांच उपरांत इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!