Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी एक दौड़ परिधियों के पार / Shivpuri News

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में 08 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया कैम्पेन के तहत मिनी मैराथन दौड़ बालिका एवं महिलाओं की आयोजित की जा रही है। 

 

मिनी मैराथन दौड़ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में खेल विभाग, महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। फिट इंडिया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर, अस्पताल चौराहा, कन्या हाई स्कूल कोर्ट रोड, माधव चैक से गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउण्ड पर संपन्न की जाएगी। जिसमंे लगभग 500 बालिका/महिला प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया कैम्पेन के तहत बालिका एवं महिलाओं की मिनी मैराथन दौड़ महिला दिवस पर महिला शक्ति की हुंकार के रूप में राज माता सिंधिया को समर्पित होगी। दौड़ में सम्मिलित होने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे। खेल अधिकारी ने जिले की बालिकाओं एवं महिलाओं से अपील की है कि वह मिनी मैराथन दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होवें। दौड़ में सम्मिलित होने वाली प्रतिभागियों का पंजीयन तत्समय स्थल पर ही किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!