Press "Enter" to skip to content

भदौरिया बस के कंडक्टर के साथ मारपीट | Shivpuri News

पूर्व में आरोपी बने शैलेंद्र के साथ हो चुकी है मारपीट
शिवपुरी। शिवपुरी बस स्टैण्ड पर बसों के संचालन को लेकर हो रहे झगड़े कम नहीं हो रहे हैं। बीते रोज एक बस संचालक ने बस संचालन को लेकर बस मालिक शैलेंद्र चौहान के साथ मारपीट कर दी थी। जिसे लेकर मामला कोतवाली पहुंचा था इसके बाद जब मामला शांत हो गया तो कल भदौरिया बस के कंडक्टर चुनमुन उर्फ राघवेंद्र चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी के साथ शैलेंद्र सिंह चौहान, छुन्ना उर्फ अनूप सिंह पुत्र चंद्रकुमार सिंह चौहान और सौरभ सिंह पुत्र छुन्ना उर्फ अनूप सिंह चौहान निवासी शिव कॉलोनी ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। फरियादी चुनमुन उर्फ राघवेंद्र चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह भदौरिया बस पर कंडक्टर है और रविवार को शाम करीब 4:30 बजे वह ग्वालियर से बस लेकर शिवपुरी बस स्टैण्ड आया था। जैसे ही वह बस स्टैण्ड पर बस से उतरा तो पुरानी रंजिश के चलते शैलेंद्र चौहान, छुन्ना चौहान और सौरभ ने उसे गंदी गंदी गालियां दी जब उसने मना किया तो तीनों ने उसे पकड़कर पीट दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!