Press "Enter" to skip to content

सतनवाड़ा फोरलेन पर हाईवे की लाइट बंद होने के संबंध होने के संबंध में एडवोकेट विजय तिवारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखा पत्र | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्वालियर से देवास फोर लाइन पर लगभग काम पूरा हो चुका है लेकिन शिवपुरी जिले के पास कुछ किलोमीटर के दायरे में अभी फोरलाइन का काम अटका हुआ पड़ा है। लेकिन ग्वालियर से शिवपुरी के बीच में दो टोल टैक्स पर टोल वसूल चालू कर दिया गया है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर ना तो गुना से शिवपुरी के बीच सड़क का काम पूरा नहीं हुआ हैं। ना ही हाईवे की लाइट चालू हुई है। इसी के चलते शिवपुरी जिले के एडवोकेट विजय तिवारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक पत्र जारी किया है जिसमें उल्लेख है कि शिवपुरी से ग्वालियर के मध्य एनएचएआई द्वारा फोरलेन सड़क का लगभग निर्माण कार्य पूर्ण हो गया हैं। ग्वालियर से लेकर शिवपुरी तक दो स्थानों पर वाहनों से टोल टैक्स भी प्राधिकरण द्वारा वसूल किया जा रहा है किंतु टोल वसूली उपरांत भी प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है उल्लेखनीय है कि सतनवाड़ा ग्राम में दो इंजीनियरिंग महाविद्यालय बन रहे हैं। तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सतनवाड़ा के मध्य से निकला है तथा सतनवाड़ा से ही नरवर के लिए मार्ग गया है किंतु विगत तीन माह स्व  सतनवाड़ा गांव में हाईवे किनारे प्राधिकरण द्वारा लाइट लगाई गई हैं वह बंद हैं वर्षा ऋतु के मौसम में अधिकांश जानवर सड़क पर बैठते हैं जिस कारण सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है इस संबंध में कर्मचारियों से कई बार अनुरोध किया गया है आज दिनांक तक चालू नहीं हुई है लाइटों की हालत जस की तस बनी हुई है ग्रामीणों ने अनुरोध किया है कि हाईवे की लाइटस अभिलंब दुरुस्त कराई जाएं

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!