Press "Enter" to skip to content

भावखेड़ी अपडेट : खबर का असर खुले में शौच को लेकर दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में सचिव भरत यादव निलंबित | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम पंचायत भावखेड़ी के सचिव भरत सिंह यादव को सौंपे गए पदीय दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता बरते जाने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है।
उक्त कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत सेवा(आचरण) नियम 1998 के नियम 3(1) एक, दो, तीन एवं नियम 23 के प्रावधान अनुसार मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय शिवपुरी रहेगा।

खबर को फास्टसमाचार डॉट कॉम ने 15 अक्टूबर को  प्रमुखता से प्रकाशित किया था

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!