Press "Enter" to skip to content

स्कूटी में भरकर ले जा रहे थे शराब, आबकरी विभाग ने पकड़ा | Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमारसिंह के निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान कई अवैध शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया तो कई जगहों पर शराब बनाने का सामान नष्ट किया गया। इसी तरह आबकारी अधिकारी वीरेंद्रसिंह धाकड़ को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी में अवैध शराब भरकर ग्वालियर की ओर से आ रहा है। सूचना पर आबकारी अधिकारी ने उप निरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज को कार्रवाई करने के लिए निर्देश किया। जिस पर तीर्थराज अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां एक स्कूटी सवार आता हुआ दिखाई दिया। आबकारी विभाग ने स्कूटी सवार को रोका और तलाशी ली तो दो कट्टों से 36 पाव देशी प्लेन मदिरा, 85 पाव मसाला मदिरा और 250 पाव गोआ व्हीस्की बरामद की। स्कूली चालक से जब आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेंद्र पाल बताया। मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!