Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर देहात थाने पुलिस की कार्यवाही एक लाख रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा लगभग 01 लाख रूपये की स्मैक के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 29.04.2019 को थाना प्रभारी देहात को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान के पास अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा हंै सूचना पर से एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो वहाॅ एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुज्जी उर्फ मुबारक पुत्र सब्बन खाँन उम्र 30 साल निवासी वेयर हाउस के पीछे लुधावली पुरानी शिवपुरी का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 09 ग्राम कीमत लगभग 1,00,000 रू का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

इस सराहनीय कार्य में पुलिस टीम उनि. दिनेश नरवरिया, सउनि. बजरंग सिंह जादौन, आर. विजय, आर. प्रधान, आर. रिषभ, आर. मोहन की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!