
शिवपुरी- ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए उनके खेल को बढ़ावा दिया जाए और उसके संरक्षण में युवा आगे आए तब संभव है कि खेल और खेल के अनुशासन को समझकर युवा अपना भविष्य संवार सकते है आज दूरस्थ ग्रामीण अंचलो की प्रतिभाओं के लिए ग्राम ऊमरीकलां वासी बधाई के पात्र है कि उन्होंने क्रिकेट के खेल की प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए भी कारगर साबित होती है। उक्त उद्गार प्रकट किए युवा तरूणाई जिला कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के सुपुत्र अमन गुप्ता ने जो स्थानीय ग्राम ऊमरीकलां में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्वयं अमन गुप्ता द्वारा भी बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खेल खेलने वाले खिलाड़ीयों को बधाईयां दी साथ ही आगाह किया कि खेल नियम और अनुशासन में ही खेलना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऊमरीकलां के सरपंच रामनिवास, वीरसिंह लोधी, दीपक पाल, जयंत अग्रवाल एवं अमित झा सहित सैकड़ों ग्रामवासी व विभिन्न ग्रामों से आई क्रिकेट टीमों के कप्तान व खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान अमन गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खेलने वाली दोनों की टीमों के खिलाडिय़ों से उनका परिचय लिया और उन्हें बेहतर क्रिकेट खेलने की शुभकामनाऐं दी।






Be First to Comment