
शिवपुरी। जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए फिर
से अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को समय सीमा
(टीएल) बैठक में जिले के पांचों एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि
पर अवैध अतिक्रमण चिन्हित करें और अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएं।
जहां
भी शासकीय भूमि पर कब्जे हैं, वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान जारी रखने की बात भी कही।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सक्रिय होकर काम करने को कहा। साथ ही सीएम
हेल्पलाइन, समय सीमा पत्र और न्यायालयीन प्रकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण
बिंदुओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री स्वनिधि
स्ट्रीट वेंडर योजना की समीक्षा कर कलेक्टर ने कहा कि बैंक मैनेजर और
विभिन्न विभागों के अधिकारी समन्वय से काम करें। यदि किसी बैंक द्वारा
प्रकरण निराकरण में कोई रुचि नहीं ली जा रही, तो संबंधित बैंक मैनेजर के
खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर भेजें। रोको टोको अभियान जारी रखने और
सभी विभागों से साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।






Be First to Comment