Press "Enter" to skip to content

हत्या के मामले में फरार आरोपियों पर एसपी ने किया इनाम घोषित | Shivpuri News

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा हत्या के अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम किया घोषित
शिवपुरी। दिनांक 16.07.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री विवके अग्रवाल द्वारा हत्या के अपराध में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है ।
थाना इंदार के अपराध क्रमांक  104/19 धारा 307, 341, 302 भादवि में फरार आरोपी सत्यभान पुत्र मन्ना जाटव उम्र लगभग 27 साल निवासी तरावली थाना इंदार जिला शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000रू का इनाम घोषित किया है ।
जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपी को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!