
शिवपुरी। खबर सतनबाड़ा क्षेत्र से आ रही है यहां करई रामपुरा के जंगल में रविवार को एक तेंदुए का शव मिला। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी ने शिकार के इरादे से गोली चलाई जिससे तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंच गया था जहां तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।




