
शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में दिनांक 19 सितंबर 2019 को मध्य-प्रदेश शासन के आदेशानुसार इंडक्शन प्रोग्राम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में संचालित किया जा रहा है.यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महेंद्र कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम संचालन समिति डॉ जी.पी शर्मा एवं प्रोफेसर पवन श्रीवास्तव एवं डॉ पदमा शर्मा द्वारा आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में डॉ वी.के जैन प्रो. पदमा शर्मा डॉ. यू.सी गुप्ता प्रो गजेंद्र सक्सेना प्रो. पुनीत कुमार श्रीवास्तव प्रो मधुलता जैन डॉ रामजी दास राठौर प्रो केदार श्रीवास प्रो देवेंद्र वरुण प्रो दर्शन लाल उपस्थित रहे.
प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार ने इंडक्शन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को निर्देशित किया कि आप सभी समयानुसार महाविद्यालय की कक्षाओं में उपस्थित रहें. कक्षाएं नियमित रूप से लगाई जा रही हैं. इन कक्षाओं के संबंध में यदि कोई असुविधा होती है तो आप विभागाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं तथा यदि फिर भी आपकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो आप प्राचार्य कक्ष में आकर संपर्क कर सकते हैं. हमारे महाविद्यालय का केवल एक ही उद्देश्य है कि हम समस्त विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा सकें.
डॉ जी.पी शर्मा ने छात्र छात्राओं को वर्ल्ड बैंक एवं रूसा की जानकारी प्रदान की गई. साथ ही यह बताया गया कि इस योजना के द्वारा हमारे महाविद्यालय को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है जिससे कि हम महाविद्यालय के विकास के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा सकें. जिससे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.
प्रो पदमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को युवा उत्सव की जानकारी दी साथ ही कहा कि आप यह सब में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं.
प्रो मधुलता जैन ने छात्राओं को गांव की बेटी योजना की जानकारी दी तथा बताया कि जो छात्राएं गांव की बेटी योजना से संबंधित है वह मुझसे आकर संपर्क कर सकती हैं.
प्रो.पुनीत कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो गजेंद्र सक्सेना द्वारा नैक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 2006 में हमारे महाविद्यालय को डी ग्रेड प्राप्त हुआ था. इस वर्ष हमारा उद्देश्य है कि हम ए ग्रेड प्राप्त कर सकें. इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आप सभी छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्यापन के लिए आना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन डॉ रामजी दास राठौर द्वारा किया गया.






Be First to Comment