शिवपुरी। खबर जिले के आरटीओ विभाग से हैं। जहाँ आज आरटीओ शिवपुरी मधु सिंह के मार्गदर्शन में परिबहन अधिकारियों ने कोलारस फोरलाइन पर चैकिंग अभियान शुरू किया। चैकिंग परिबहन माफियाओं के लिए जारी हैं जिसमे परिबहन माफिया बिना लायसेंस, बिना परमिट, बिना फिटनेस के अपनी गाड़ियाँ सड़को पर दौड़ाते हैं। जिसके चलते आज शिवपुरी में परिबहन अधिकारियों के द्वारा ये अभियान छेड़ा गया। अभियान के चलते तीन गाड़ियाँ बिना कागजों के शहर की फोरलाइन पर दौड़ती मिली जिनको जप्त कर कोलारस थाने रखवाया गया। एमपी 30 एच 0438 डम्फर कागज ना मिलने पर जप्त कर थाने पर रखा गया।
कार्यवाही के दौरान डीसी शाक्य शिवपुरी, एसआई रितु रघुवंशी शिवपुरी, प्र. आ. सुरेंद्र तोमर, प्र.आ. रमेश खरे ,आ.कैलाश निवोरिया उपस्थित रहें।






Be First to Comment