शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डवलपमेन्ट ट्रस्ट द्वारा आज मनियर आदिवासी बस्ती में दूध के पैकेट जरूरतमंद आदिवासी परिवारों में जाकर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय, शिवपुरी कार्यकर्ताओ द्वारा वितरित किये गए लॉक डाउन पीरियड में लगातार शिवपुरी और आस पास जरूरतमंद,निर्धन बस्तियों में जरूरत के सामान की आपूर्ति ट्रस्ट द्वारा करवाई जाएगी। कल से राशन आटा,दाल, चावल,तेल,नमक,मसाले आदि के पैकेट एवं जरूरत की अन्य वस्तुये निर्धन बस्तियों में जाकर वितरित की जाएगी। ट्रस्ट की चेयरपर्सन श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया जी की प्रेरणा से हर स्तर पर जरूरतमंदों को रोजमर्रा जीवनयापन का सामान पहुँचाया जा सके इसका पूरा प्रयास NGO करेगा उन्होंने आप सभी नागरिकों से भी अपील की है आप इस अभियान में घर पर रहकर मदद करे एवं श्री राजेन्द्र शिवहरे 9425489015 को जरूरतमंद व्यक्तियों एवं बस्तियों,समूहों के बारे में सूचित करें।।उन तक सामना पहुचाने के लिए सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय और कार्यकर्ता पूरी मुस्तेदी से कार्यरत है।बस्तियों में आवश्यकता की वस्तुओं के वितरण के साथ सरकारी निर्देशानुसार अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान कार्यकर्ताओ द्वारा रखा गया। आप सभी से पुनःअपील है घर पर रहे,सुरक्षित रहे आपके लिए प्रशासन और हम सब चिंतित है,और आपकी सेहत और बेहतरी के लिये प्रयासरत है।






Be First to Comment