Press "Enter" to skip to content

प्रांतीय कार्यकारिणी में संजीव जैन बने बेबसाइट प्रभारी | Shivpuri News

शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली संस्था भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत के पूर्व संयोजक शाखा शिवपुरी के  पूर्व सचिव वात्सल समूह शिवपुरी के महासचिव  संजीव जैन को भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद गर्ग प्रांतीय महासचिव युगल गर्ग के द्वारा मध्य भारत उत्तर प्रांत के प्रांतीय वेबसाइट पर प्रभारी का दायित्व दिया गया। संजीन जैन नेे प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर दी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह इस महती जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ पूर्ण कर संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगें। इस अवसर पर अपने संदेश  में प्रांतीय बेबसाईट प्रभारी संजीव जैन ने समस्त शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कार्य करने पर बल दिया और कहा कि संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए वह सदैव तैयार रहकर कार्य करेंगें। प्रांतीय बेबसाईट प्रभारी बने संजीव जैन को बधाई देने वालों में वात्सल्य संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन जैन, अभय कोचेटा, हेमंत ओझा, समीर सक्सैना, उमेश मित्तल, सुकेश मित्तल, रोमी जैन, गोपालदास गर्ग, राजेश गोयल, अमन गोयल, महेन्द जैन भैय्यन, राजू यादव ग्वाल, मणिकांत शर्मा, संतोष कुशवाह आदि सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक व पत्रकार बन्धु शामिल है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!