शिवपुरी। राज्य शासन के निर्णयानुसार इस वर्ष पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर गांधीपार्क शिवपुरी में 21 जून को प्रातः 6.30 बजे से तथा तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी वृहद योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर के मुख्यालयों के उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रांगण अथवा स्टेडियम तथा ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद स्वरूप में योग के कार्यक्रम होंगे।
जिला स्तरीय योग का कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 6.30 बजे से आयोजित होगा। प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार सभी सहभागीगणों की उपस्थिति प्रातः 6.30 बजे, अतिथिगण का आगमन प्रातः 6.40 बजे, प्रदेश गान प्रातः 6.42 बजे, मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण प्रातः 6.45 बजे तथा सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक होगा। कार्यक्रम में नगर के सभी शासकीय व अशासकीय शालाओं में कक्षा 7 वीं से ऊपर की कक्षाओं में पढने वाले बच्चो, शिक्षको के अलावा योग संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस कर्मियों, शासकीय सेवकों की सहभागिता रहेगी।
इसके अलावा जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन, खेल संगठन, व्यवसायिक और समाजसेवी संगठनों के सदस्यों, आम नागरिकों, जनप्र्रतिनिधियों से भी अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर अपनी सहभागिता देने की अपील की गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से इस आयोजन में बड़़ी तादाद में लोगों को एक साथ एक ही स्थान पर प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग करने की व्यवस्था की गई है।
पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के कार्यक्रम आज | Shivpuri News
जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधीपार्क शिवपुरी में
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment