Press "Enter" to skip to content

युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक का सिर फोड़ दिया / Shivpuri News

शिवपुरी। फतेहपुर शिवपुरी स्थित पबजी रेस्टोरेंट पर मंगलवार की रात 7-8 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले से रेस्टोरेंट संचालक के सिर में 25 टांके आए हैं। दरअसल जन्मदिन पार्टी में युवकों को नाचने नहीं दिया। रेस्टोरेंट संचालक ने मुफ्त खाना भी नहीं खिलाया। इसी बात से खफा होकर रेस्टोरेंट संचालक सहित उसके छोटे भाई व स्टाफ के दो कर्मचारियों की बेरहमी से मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

पबजी रेस्टोरेंट संचालक मोनू ओझा (24) पुत्र राजेश ओझा निवासी गणेश कॉलोनी फतेहर शिवपुरी की मंगलवार की रात 9.30 बजे बाद 7-8 युवकों ने मारपीट कर दी। युवकों ने मोनू के छोटे भाई निखिल ओझा और स्टाफ के कर्मचारी लवकुश रजक व अतुल शर्मा की भी मारपीट कर दी।

दरअसल रेस्टोरेंट में किसी परिवार की जन्मदिन पार्टी चल रही थी, जहां डीजे बज रहा था, जबकि रेस्टोरेंट ऊपरी मंजिल पर है। इसी दौरान नरेंद्र लोधी, रामलखन गुर्जर, राधे रावत अपने अन्य साथियों के संग वहां पहुंच गए और डीजे पर डांस करने की बात कही। पहले से जन्मदिन पार्टी चल रही थी, मोनू ने मना कर दिया।

युवक ऊपर रेस्टोरेंट में पहुंच गए। चूंकि जन्मदिन पार्टी वालों के लिए ही खाना बचा था इसलिए खाना खिलाने से मना कर दिया। इसी बात से युवक नाराज हो गए और मोनू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से सिर में गहरे घाव हो गए, इलाज के दौरान सिर में 25 टांके लगाने पड़े ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!